Bhooth Bangla Day 2 : अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मजबूत शुरुआत के साथ फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छी पकड़ बना ली है और पहले ही दिन डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की। पेड प्रीव्यू शोज की सफलता के बाद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब नजरें इसके दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं।
12.25 करोड़ रुपये रहा नेट कलेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से लगभग 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं रिलीज के पहले दिन भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 12.25 करोड़ रुपये रहा। इस तरह पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को जोड़कर फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
कुल कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद
दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने दोपहर तक करीब 4.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। अंतिम आंकड़े रात तक सामने आएंगे, जिससे कुल कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन
वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर लगभग 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इन किरदारों ने निभाई अहम भूमिका
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तबू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत अभिनेता असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से भी ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं और एबीपी न्यूज ने इसे 3.5 स्टार दिए हैं।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे, महिला आरक्षण बिल हो सकता है अहम मुद्दा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









