Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई की थी, और अब वीकडेज़ में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। मंगलवार को फिल्म ने अपनी कमाई में और तेजी देखी, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
पांच दिनों में की जबरदस्त कमाई
अब बात करें ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन की, तो यह फिल्म पांच दिनों में ही 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म के पहले दिन की कमाई 12.25 करोड़ रुपये रही थी, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 19 करोड़ तक पहुंच गया था। तीसरे दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे और पांचवें दिन क्रमशः 6.75 करोड़ और 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अब, बुधवार को फिल्म ने 1 बजे तक 0.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल नेट कमाई 72.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 86.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज में फिल्म ने पांचवे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 31.50 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही, ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 118.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
ये किरदार आएंगे नज़र
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्षय कुमार के अलावा तबू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को दिखाए गए थे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के लिए सरकार का फैसला, नई गाइडलाइंस जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









