Sambhavna Seth : टीवी और फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ के घर लंबे इंतजार के बाद खुशियों ने दस्तक दी है। 45 साल की उम्र में वह जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। शादी के 10 साल बाद यह खुशी उन्हें और उनके पति अविनाश द्विवेदी को मिली है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया।
लक्ष्मी और गणेश दोनों का आगमन
पोस्ट में लिखा गया कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी बताते हुए कहा कि इस बार उनके घर लक्ष्मी और गणेश दोनों का आगमन हुआ है। कपल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए भगवान का धन्यवाद किया।
कई हस्तियों ने कपल को दीं शुभकामनाएं
इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दीं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, अक्षरा सिंह, जेमी लीवर, पाखी हेगड़े और फ्लोरा सैनी समेत कई हस्तियों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लंबे संघर्ष और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
पोस्ट देखें- https://www.instagram.com/p/DZJ6OBJiJdC/?utm_source=ig_web_copy_link
कई बार मिसकैरेज जैसे कठिनाई
जानकारी के अनुसार संभावना सेठ ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। इससे पहले उन्होंने IVF प्रक्रिया का सहारा लिया था, जो कई बार असफल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका IVF प्रोसेस लगभग सात बार फेल हुआ और उन्हें मिसकैरेज जैसी कठिन स्थिति से भी गुजरना पड़ा।
जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी
इन तमाम मुश्किलों के बाद सरोगेसी के जरिए उन्हें मां बनने का सुख मिला। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी अब साकार होने जा रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश, हरियाणा के 14 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









