मनोरंजन

इंस्पेक्टर अविनाश 2 का धमाका, रणदीप हुड्डा फिर बनेंगे अपराधियों का काल, यहां देखें सभी एपिसोड

Inspector Avinash Season 2 : अगर आप भी मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स जैसी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के फैन हैं, तो अब आपके लिए एक और दमदार शो सुर्खियों में है, जो आपको रूह कंपा देने वाला अनुभव देने वाला है। यूपी की पृष्ठभूमि, सत्ता का खेल और एक ईमानदार पुलिस अफसर की खतरनाक जंग- यह कहानी शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है।

रणदीप हुड्डा स्टारर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज

यह 8 एपिसोड की वेब सीरीज अपने हर सीन में हाई-वोल्टेज थ्रिल और एक्शन से भरपूर है, जिसे देखकर दर्शक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी इतनी दमदार है कि यह गुड्डू भैया वाले भौकाल को भी टक्कर देती है। यह लोकप्रिय सीरीज अब अपने अगले सीजन के साथ वापसी करने जा रही है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा स्टारर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की।

1990 के दशक पर आधारित सीरीज

इस सीरीज की कहानी 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश पर आधारित है, जहां अपराध, गैंगस्टर राज और राजनीतिक भ्रष्टाचार चरम पर था। कहानी एक ऐसे ईमानदार पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संगठित अपराध और खूंखार गैंग्स के खिलाफ अकेले ही मोर्चा संभालता है।

उर्वशी रौतेला समेत इन किरदारों ने निभाई भूमिका

मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के किरदार में नजर आते हैं, जो एक निडर और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में अपराधियों के लिए काल बन जाते हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक अफसर सिस्टम की कमियों और खतरों के बीच कानून व्यवस्था को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है। इस शो में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, शालिन भनोट और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों से कहानी को और मजबूत बनाया है।

सीजन के सभी 8 एपिसोड यहां देखें

यह वेब सीरीज JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जहां इसके पहले सीजन के सभी 8 एपिसोड देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके दूसरे सीजन का टीज़र भी रिलीज हो चुका है और यह जल्द ही प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है।

पुराना खतरनाक पुलिसिया अंदाज

IMDb पर इस सीरीज को 7.8/10 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और कंटेंट की क्वालिटी को दर्शाती है। टीज़र में रणदीप हुड्डा का वही पुराना खतरनाक पुलिसिया अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है, जबकि मेकर्स ने संकेत दिया है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा धमाकेदार और एक्शन से भरपूर होने वाली है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button