मनोरंजन

‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ की कमजोर शुरुआत, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी कमाई

Ginni Weds Sunny 2 : अप्रैल के आखिरी शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को प्रशांत झा ने डायरेक्ट किया है और यह 2020 में आई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है।

8% दर्शक ही देखने पहुंचे फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन लगभग 1,199 शो में केवल करीब 30 लाख रुपये की कमाई की। थिएटरों में इसकी ऑक्यूपेंसी भी बेहद कम रही और औसतन 8% दर्शक ही फिल्म देखने पहुंचे। रात के शोज में थोड़ी बेहतर भीड़ देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर ओपनिंग कमजोर रही।

कमाई के मामले में बेहतर पकड़

दूसरी ओर, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने कमाई के मामले में बेहतर पकड़ बनाए रखी है और सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल रही है। इसी वजह से ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ शुरुआती दौर में ही पिछड़ती नजर आई।

कोई खास असर नहीं छोड़ सका कॉम्बिनेशन

फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह नया कॉम्बिनेशन कोई खास असर नहीं छोड़ सका। फिल्म में सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और गोविंद नामदेव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

दर्शकों का भरोसा जीतकर की वापसी

इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि कमजोर ओपनिंग के बाद किसी भी फिल्म के लिए आगे का सफर आसान नहीं होता, हालांकि कई फिल्मों ने समय के साथ दर्शकों का भरोसा जीतकर वापसी भी की है। अब इस फिल्म की किस्मत पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ और रिव्यूज पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें- IRS Daughter Murder Case : ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील लत में डूबा आरोपी, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button