Chhattisgarhराज्य

छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप तेज, तापमान 44°C तक पहुंचने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Heatwave Warning : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है. रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तेज धूप और बढ़ती तपिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं. आने वाले दिनों में रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

प्रदेश में तापमान में बड़ा अंतर दर्ज

बीते 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को दिन चढ़ते ही गर्म हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया और दोपहर तक हालात काफी असहज हो गए. इससे हीटवेव की स्थिति एक बार फिर महसूस की जाने लगी है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बस्तर क्षेत्र में दक्षिणी हवाओं के चलते कुछ राहत मिल सकती है. साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी अगले कुछ दिनों में मौसम को थोड़ा प्रभावित कर सकती है.

गर्मी से बचाव की अपील

विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि आने वाले दो-तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वज्रपात तथा दोबारा लू चलने की स्थिति भी बन सकती है. इसी बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और शरीर को ढककर रखें, ताकि तेज गर्मी और लू के असर से बचाव किया जा सके.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button