बिज़नेस

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, 2% वृद्धि को मिली मंजूरी

DA Hike Latest News : केंद्र सरकार ने आज केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट ने डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी है, जिसके बाद कुल महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है.

इस फैसले का सीधा फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा. इससे उनकी मासिक आय और पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

जनवरी 2026 से लागू होगी नई दर

अगर उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 36,500 रुपये है, उन्हें 60 प्रतिशत डीए के हिसाब से 21,900 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे. इसके साथ ही कर्मचारियों को जनवरी से लागू एरियर का भी भुगतान किया जाएगा. यह व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. यानी कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि जनवरी, फरवरी और मार्च के बकाया एरियर का भुगतान भी एक साथ किया जाएगा.

लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को मिली राहत


बता दें कि लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इससे राहत मिली है. बढ़ती महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक सहारा मानी जा रही है. वहीं यह फैसला ऐसे समय आया है जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग भी कर रहे हैं. सरकार आमतौर पर महंगाई को ध्यान में रखते हुए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है. इसका निर्धारण श्रम मंत्रालय द्वारा जारी CPI-IW आंकड़ों के आधार पर किया जाता है, जो महंगाई के स्तर को दर्शाते हैं.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button