Punjab

विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा

Punjab Vigilance Bureau ने लुधियाना के लोहारा पटवारखाने में तैनात पटवारी अंकुर कटारिया और उसके एजेंट राजा को 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से मकान का 30 वर्ष पुराना स्वामित्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले 5,000 रुपये मांगे गए थे। विजीलेंस टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा।

Punjab Vigilance : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पटवारखाना लोहारा, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी अंकुर कटारिया और उसके एजेंट राजा को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को न्यू राम नगर, लोहारा, जिला लुधियाना की निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

5,000 रुपये रिश्वत की मांग की

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बैंक ऋण लेने के लिए अपने मकान का 30 वर्ष का स्वामित्व रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पटवारी अंकुर कटारिया से संपर्क किया था। आरोपी पटवारी ने उसे राजा नामक बिचौलिए से संपर्क करने के लिए कहा। एजेंट राजा ने मकान का स्वामित्व रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। उसने मौके पर ही पहली किस्त के रूप में 1,000 रुपये ले लिए और शेष 4,000 रुपये रिकॉर्ड उपलब्ध करवाते समय लेने पर सहमति जताई।

4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

रिश्वत देने के लिए सहमत न होने पर शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना से संपर्क किया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों- पटवारी और उसके एजेंट- को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Punjab में परिवारों को बड़ी सौगात, सीएम मान ने दिए घरों के मालिकाना हक, दशकों का इंतजार खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button