Delhi Weather : दिल्ली-NCR में अब मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है. सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हो रही है और रात में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. मौसम में हो रहे इस बदलाव से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. इसी बीच तेज हवाओं के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी बुधवार को सुधार दर्ज किया गया.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इसमें 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है. नोएडा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और गाजियाबाद में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगले 2-3 दिन में और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.
गुरुवार, 8 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें- आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, CM योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए बनेगा जीवंत क्लासरूम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







