Delhi NCRराष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे दो बच्चों को बाहर निकाल लिया है। फायर कंट्रोल को करीब 3 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी।

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। घटना मछली मंडी के पास की बताई जा रही है। कई लोगों के मलब में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। जानकारी के आधार पर, फायर कंट्रोल को 3 बजे के आस-पास बिल्डिंग गिरने की सूचना दी गई थी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 25 गज की जमीन पर नीचे दुकानें और ऊपर चार मंजिल मकान बना हुआ है। मलबे में दबे 2 बच्चों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला है।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

दमकल विभाग के अनुसार, इमारत के गिरे हुए हिस्से में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। इसके बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश का काम जारी है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

घटना के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीमापुरी गोल चक्कर और डीएलएफ भोपुरा के पास यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस ने लोगों से इस इलाके में जाने से बचने और एंबुलेंस व रेस्क्यू वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता खाली रखने की अपील की है।

पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने और वाहन पार्क न करने को कहा है, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। साथ ही लोगों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- Premanand Maharaj Ji : 5 करोड़ देकर बुलाया गया था, विराट कोहली पर लगे आरोपों पर आया जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

 

Related Articles

Back to top button