Power Tarrif Hike : यूएस-ईरान तनाव के चलते पहले से ही तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से लोग परेशान थे, हालांकि अब इसमें कुछ राहत देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच आम जनता के लिए एक और महंगाई का झटका सामने आया है। 1 मई से बेंगलुरु में बिजली के बिल में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है।
बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने बिजली दरों में संशोधन करते हुए प्रति यूनिट 56 पैसे अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (KERC) की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। इसका उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना बताया जा रहा है।
राजस्व घाटे कि की जाएगी भरपाई
यह नई दरें ‘ट्रू-अप’ प्रक्रिया के तहत लागू की गई हैं, जिसके माध्यम से वित्त वर्ष 2024-25 में हुए लगभग 2,068 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की भरपाई की जाएगी। यह अतिरिक्त शुल्क 2024-27 के दौरान मासिक किस्तों में वसूला जाएगा और मई 2026 से इसकी शुरुआत होगी।
बिजली खपत के आधार पर वसूली
नियमों के अनुसार, BESCOM हर उपभोक्ता की वास्तविक बिजली खपत के आधार पर वसूली करेगा, और यह प्रक्रिया अप्रैल 2027 तक चलेगी। पहली मीटर रीडिंग से यह नया शुल्क बिजली बिल में शामिल होना शुरू हो जाएगा।
घरेलू बजट पर पर पड़ेगा असर
इस फैसले को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में यह बढ़ोतरी घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है, खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









