शिक्षा

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगी भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में नौकरी की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य के विभिन्न जिलों में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसके लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से मांगे गए हैं। इस भर्ती में 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा, किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

योग्य अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

इसी क्रम में अब संभल जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार योग्य अभ्यर्थी 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना हाई स्कूल प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवार का संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थानीय निवासी होना जरूरी है। यदि ग्राम पंचायत स्तर पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलता, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा।
इसके बाद Latest Vacancies सेक्शन में जाकर संभल आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन खोलना होगा।
नए उम्मीदवारों को “New Anganwadi Worker Vacancy Registration” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरकर पासवर्ड बनाना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा और अंत में उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button