Delhi NCRराष्ट्रीय

CBSE Result 2026 : CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास

CBSE 10th Result 2026 : Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 23 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

पिछले साल की तुलना में बेहतर रिजल्ट

आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा। क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विजयवाड़ा दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली क्षेत्र में भी सुधार देखने को मिला है—दिल्ली पश्चिमी रीजन पांचवें और दिल्ली पूर्वी रीजन छठे स्थान पर रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है।

डिजिलॉकर अकाउंट में कराया जाएगा उपलब्ध

बोर्ड ने इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 0.1% छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर

सीबीएसई के मुताबिक, इस बार 2.20 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए। परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनका पास प्रतिशत 94.99% दर्ज किया गया।

इसके अलावा, जिन छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है, उनके लिए पूरक परीक्षाएं जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इस साल करीब 1.47 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

भी पढ़ें- सरिता विहार में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पिस्टल-कारतूस समेत 6 बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button