Crime News : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब छह राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।
अवैध रूप से रह रहे थे विदेशी नागरिक
सूत्रों के मुताबिक, Delhi Crime Branch की एंटी एक्सटॉर्शन-किडनैपिंग सेल को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने सरिता विहार में कार्रवाई की।
पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों की तरफ से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी इतनी ही फायरिंग की। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पांच कारतूस और एक चाकू बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को काबू में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन देसी कट्टे, एक 12 बोर की देसी बंदूक, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये लोग कब से दिल्ली में रह रहे थे और किन आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
साथ ही इनके भारत में प्रवेश और स्थानीय नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें- गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के एक महीने बाद युवक की मौत से मातम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









