Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
14 मार्च को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, घटना चिताखारो क्षेत्र की है, जो भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मृतक की पहचान खैरवानी निवासी विवेक पांडेय के रूप में हुई है, जिसकी हाल ही में 14 मार्च को शादी हुई थी।
बताया जा रहा है कि विवेक पूजा-पाठ का कार्य करता था और किसी निजी काम से बगोदर क्षेत्र के बालक स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कोयला लदी बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे से परिवार में छाया मातम
टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि युवक की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था।
पुलिस जब्द किए वाहन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- खरीफ चावल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की उम्मीद, भारी बारिश के बावजूद बेहतर फसल का अनुमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









