Jharkhandराज्य

होटल कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी, न देने पर बम और AK-47 की धमकी

AK-47 Threat Case : झारखंड से दो अलग-अलग जिलों में सामने आए आपराधिक मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ रांची में होटल कारोबारी को धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की गई है, वहीं दूसरी ओर गुमला में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है.

रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में एक होटल व्यवसायी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. फोन करने वाले ने खुद को एक कुख्यात गिरोह से जुड़ा बताकर कारोबारी को धमकाया और तय समय के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. इसके बाद पीड़ित को लगातार धमकी भरे संदेश भी भेजे गए. मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है, जिसके बाद साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में नंबर विदेशी कोड से जुड़ा होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस कई एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.

गुमला में ज्वेलरी दुकानदार से लाखों की लूट

वहीं गुमला जिले में भी एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई, जहां थाने से कुछ ही दूरी पर ज्वेलरी दुकान के मालिक को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली गई. बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को रास्ते में रोककर अपराधियों ने पहले दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जल्द होगी अपराधियों की पहचान

दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button