Crime News : गुरुग्राम के सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत 33 वर्षीय मैनेजर ऋषभ दीक्षित ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. गुरुग्राम में वे किराए के फ्लैट में अकेले रह रहे थे.
शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे घरेलू विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, ऋषभ और उनकी पत्नी के बीच नौकरी को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि ऋषभ अपनी पत्नी को मुंबई की नौकरी छोड़कर गुरुग्राम आने के लिए कह रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थीं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया.
पत्नी का फोन उठाना भी बंद कर दिया
झगड़े के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ऋषभ ने अपनी पत्नी का फोन उठाना भी बंद कर दिया. फोन न उठाने पर चिंतित होकर उनकी पत्नी घटना वाले दिन मुंबई से सीधे गुरुग्राम पहुंचीं और फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इसके बाद मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां अंदर ऋषभ का शव फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









