Other Statesराज्य

पश्चिम बंगाल में 41% से अधिक, तमिलनाडु में 37% मतदान: सुबह 11 बजे तक जारी हुए वोटिंग के ताज़ा आंकड़े

Assembly Elections 2026 : पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कई जगहों पर हल्की हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं. जबकि तमिलनाडु में मतदान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 11 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में अब तक 41.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, जबकि तमिलनाडु में यह आंकड़ा 37.56 प्रतिशत रहा.

ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. कुछ स्थानों पर बम जैसी वस्तुएं फेंके जाने की भी सूचना मिली है. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरे हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा बलों को सतर्क स्थिति में तैनात किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, जहां भी गड़बड़ी की सूचना मिली, वहां तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

अब तक 35.47 प्रतिशत वोटिंग

पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल के जिलों की बात करें तो सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम मेदिनीपुर में 44.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि मालदा में सबसे कम 38.22 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं तमिलनाडु में तिरुपुर जिले में 42.45 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा वोट पड़े, जबकि रामनाथपुरम में 34.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चेन्नई में अब तक 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक मालदा में 38.22%, मुर्शिदाबाद में 41.59%, पश्चिम वर्धमान में 40.24%, पश्चिम मेदिनीपुर में 44.69%, पूर्वी मेदिनीपुर में 42.16%, पुरुलिया में 39.16%, उत्तरी दिनाजपुर में 39.04%, झारग्राम में 43.71%, कैलिम्पोंग में 39.61%, अलीपुरद्वार में 38.80%, बांकुरा में 43.22%, बीरभूम में 41.92%, कूचबिहार में 38.67%, दक्षिण दिनाजपुर में 41.17%, दार्जिलिंग में 39.72% और जलपाईगुड़ी में 39.51% वोटिंग हुई है.

डिंडिगुल में 39.05% फीसदी वोटिंग

अगर तमिलनाडु की बात करें तो इरोड में 41%, कल्लाकुरिची में 37.30%, कांचीपुरम में 39.48%, कन्याकुमारी में 34.68%, करूर में 39.70%, कृष्णागिरी में 36.53%, मदुरै में 36.22%, मईलादुथुरई में 35.33%, अरियालुर में 36.11%, चेंगलपट्टू में 37.17%, चेन्नई में 35.47%, कोयंबटूर में 38.62%, कुड्डालोर में 36.30%, धर्मपुरी में 38.28%, डिंडिगुल में 39.05% फीसदी वोटिंग हुई है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रही ताबड़तोड़ वोटिंग सियासी दलों की टेंशन जरूर बढ़ा रही है. हालांकि इतनी ज्यादा वोटिंग की वजह चुनाव आयोग की ओर से कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) भी है, जिसमें मृतकों और दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो चुके वोटर्स के नाम काटे गए. इसीलिए ये वोटिंग परसेंटेज बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button