Viral Video : सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 73 वर्षीय एक दादी पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव लेती नजर आ रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनका साहस लोगों को हैरान और प्रेरित कर रहा है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स का काफी शौक
वीडियो में दादी पूरे आत्मविश्वास के साथ आसमान में उड़ान भरती दिख रही हैं और अपने अनुभव को बेहद आनंददायक बता रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले भी मसूरी में पैराग्लाइडिंग की है और उन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स का काफी शौक है।
Video Dekhen- https://www.instagram.com/reel/DUrxMYyjkYw/?utm_source=ig_web_copy_link
यह वीडियो Instagram पर bir_billing_divine नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। संभावना है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीर बिलिंग का है, जिसे दुनिया के प्रमुख पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है।
यूजर्स ने की दादी की सराहना
वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने दादी के जज़्बे की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा बताया है, जबकि कुछ ने उनकी ऊर्जा और साहस को सलाम किया है।
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर टीवी/वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन-D बना हड्डियों के साथ पेट की बीमारियों में भी मददगार, डॉक्टरों का दावा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









