Punjab

पंजाब में बेअदबी विरोधी बिल को राज्यपाल की मंजूरी- कुलतार सिंह संधवां

Punjab News : पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

पंजाब विधानसभा द्वारा किया गया पास

उल्लेखनीय है कि यह बेअदबी विरोधी बिल 13 अप्रैल, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब विधानसभा द्वारा पास किया गया था। स्पीकर संधवां ने बताया कि इस बेअदबी विरोधी अधिनियम के तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने पर उम्र कैद और भारी जुर्माने की व्यवस्था है।

पंजाबियों की मांग की गई पूरी

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परमात्मा ने मुझे धार्मिक सुरक्षा और भाईचारे की साझेदारी को बढ़ावा देने का मौका दिया है। इस बिल के माध्यम से हमारी सरकार ने धार्मिक बेअदबी से संबंधित पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है।

ये भी पढ़ें- Dengue Vaccine India: भारत में डेंगू से मिलेगी राहत, पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button