Uttarakhandराष्ट्रीय

जमीन से लेकर पहाड़ों तक बाढ़ की मार, 4 राज्यों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, हिमाचल में 266 मौतों से मचा हड़कंप

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में हालात प्रभावित हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बिहार में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, जबकि हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 266 मौतें दर्ज हुई हैं।

Weather Update : देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट समेत कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और राहत दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

हिमाचल में राहत बचाव कार्य जारी

वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक 266 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें सड़क हादसे, भूस्खलन, डूबने और अचानक आई बाढ़ जैसी घटनाएं शामिल हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

बिहार में लाखों लोग प्रभावित

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 16 जिलों में करीब 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। गंगा समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के लिए गंगा किनारे बने रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे शहर में पानी प्रवेश करने का खतरा कम किया जा सके।

मध्य प्रदेश में नदी उफान पर

मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक मालवाहक जहाज तैयार, बैटरी से चलेगा समुद्र का ये दिग्गज, बचाएगा डीजल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button