Uttar Pradeshराज्य

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

Noida Violence : उत्तर प्रदेश के नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है और एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक पास है. वह पहले आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुका है.

पुलिस के अनुसार, वह 2025 के आसपास दोबारा नोएडा आया और श्रमिकों के बीच सक्रिय होकर एक संगठन से जुड़ गया, जो मैगजीन और यूट्यूब चैनल चलाता है. जांच में सामने आया है कि 9-10 अप्रैल के बीच उसने श्रमिकों से संपर्क बढ़ाया और 13 अप्रैल के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में उसकी भूमिका अहम रही.

मजदूरों को उकसाने का आरोप

आरोप है कि उसने मजदूरों को उकसाया, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ हुई. वह घटना के बाद फरार होकर कई राज्यों में छिपता रहा और अंत में तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. उस पर एक लाख रुपये का इनाम था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button