Uttar Pradeshराज्य

अखिलेश यादव और स्मृति ईरानी की जुबानी जंग तेज, कन्नौज- गोरखपुर को लेकर तंज, जानें क्या कहा

UP News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच जुबानी जंग दिन प्रति दिन तेज होती नजर आ रही है. स्मृति ईरानी द्वारा दी गई चुनावी चुनौती पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए तंज कसा.

बता दें कि कुछ दिन पहले स्मृति ईरानी ने कहा था कि अगर अखिलेश यादव में हिम्मत है तो वे अपना पारंपरिक क्षेत्र छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़ें. इस पर लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा कि वे कन्नौज का नाम ही बदलकर गोरखपुर कर देंगे.

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश का हमला

इस दौरान अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक पास न होने के पीछे सरकार की नीयत ठीक नहीं है. अखिलेश यादव के मुताबिक, महिलाएं अब इस बात को समझ चुकी हैं और यह बीजेपी की बड़ी रणनीति का हिस्सा था, उन्होंने इसे बीजेपी की हार बताते हुए कहा कि पार्टी डर का माहौल बनाकर राजनीति करती है.

दोनों नेताओं के बीच यह जुबानी जंग लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान शुरू हुई थी. उस समय अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर चर्चा के दौरान स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना टिप्पणी की थी कि “आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गईं.”

गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अखिलेश यादव ने उन्हें याद किया, उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को राजनीति विरासत में मिली है, वे उन लोगों को भी याद करते हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है. इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. गौरतलब है कि गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजबूत क्षेत्र मानी जाती है, जबकि कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, जहां पार्टी की पकड़ काफी मजबूत रही है.

ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button