Chor Pakda Gaya : अक्सर चोर ऐसे घरों की तलाश में रहते हैं जो खाली हों, ताकि आसानी से चोरी कर सकें। कई बार वे अपने मंसूबों में सफल भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जहां किस्मत उनका साथ नहीं देती और वे अजीब हालात में पकड़े जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बाहर निकलने की कोशिश
वीडियो में एक मकान का मुख्य दरवाजा दिखाई देता है, जिस पर दो ताले लगे हुए हैं। दरवाजे और दीवारों पर नुकीले लोहे के एंगल लगाए गए हैं और बाकी हिस्से को ग्रिल से सुरक्षित किया गया है। इसी ग्रिल के बीच एक युवक फंसा हुआ नजर आता है, जो बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन असफल हो रहा है।
बिना चोरी किए निकलने लगा बाहर
जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक कहीं बाहर गए हुए थे और मकान पर ताला लगा हुआ था। इसे देखकर एक नाबालिग ने घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने पर वह बिना चोरी किए ही बाहर निकलने लगा। इसी दौरान वह लोहे की ग्रिल में फंस गया और निकल नहीं पाया।
परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई
कुछ ही समय में आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर थाने ले गई। चूंकि घर में चोरी नहीं हुई थी, इसलिए परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में मेडिकल जांच के बाद नाबालिग को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









