वायरल

Gen-Z स्टूडेंट ने आंसर शीट में लिखा “BTW, Abt, Kinda”, टीचर भी हैरान

Viral Answer Sheet : सोशल मीडिया पर लोग आम भाषा की बजाय शॉर्ट फॉर्म्स और स्लैंग का इस्तेमाल करते हैं, जो इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई छात्र परीक्षा में ऐसा करे? हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक छात्र के आंसर शीट पर सोशल मीडिया जैसी भाषा का इस्तेमाल दिखा।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र ने सवालों के जवाबों में सामान्य शब्दों की जगह शॉर्ट फॉर्म्स लिखे। उदाहरण के लिए, “About” को “Abt” लिखा, “Kinda” और “By the way” की जगह “BTW” लिखा। इस अंदाज को देखकर टीचर काफी हैरान हो गए। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जब आपका स्टूडेंट Gen-Z हो और आप कुछ नहीं कर सकते।”

Video देखें- https://www.instagram.com/reel/DYkAlBExS_P/?utm_source=ig_web_copy_link

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर sudipto_2.0_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया और खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख 97 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपने सेमेस्टर में “Gonna” लिखा था। दूसरे ने कहा कि उनका बोर्ड पेपर भी ऐसा ही होने वाला है, जबकि तीसरे ने साझा किया कि उन्होंने कभी “Cuz” लिखा था।

इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि Gen-Z की भाषा परीक्षा में भी अपना रंग दिखा सकती है, और टीचर्स को इसके अंदाज के साथ तालमेल बैठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Iran Tensions : ट्रम्प-नेतन्याहू का ईरान पर टकराव, अमेरिका बातचीत चाहता, इजराइल हमले का दबाव, US में जंग रोकने का प्रस्ताव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button