Uttar Pradeshराज्य

‘समय काटने के लिए किया गया कैबिनेट विस्तार’, योगी सरकार पर अखिलेश यादव का तंज

UP News : उत्तर प्रदेश में रविवार (10 मई) को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें कुल छह नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को पदोन्नति भी दी गई है. इस विस्तार को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि “समय काटने के लिए कुछ न कुछ करना ही है.”

अखिलेश यादव ने आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में वास्तविक निर्णयों की भूमिका सीमित होती है और केवल निर्देशों का पालन किया जाता है, उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी कहा कि मौजूदा व्यवस्था में मुख्यमंत्री की भूमिका सिर्फ संदेशवाहक जैसी रह गई है.

लोभ और स्वार्थ को बताया व्यवहार का कारण

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि जनता यह सवाल कर रही है कि “फिल्म” को आगे बैठकर देखा जाएगा या पीछे बैठकर, और लोगों ने सलाह दी है कि इसे ध्यान से देखा जाए, क्योंकि इससे कुछ सीख मिल सकती है, उन्होंने आगे नैतिकता और व्यवहार में बदलाव की बात करते हुए कहा कि व्यक्ति के भीतर मौजूद लोभ और स्वार्थ ही उसके आचरण को प्रभावित करते हैं, जबकि त्याग और परोपकार से सकारात्मक बदलाव संभव है.

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

वहीं, दूसरी ओर, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है. राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इस विस्तार में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय को भी मंत्री बनाया गया है. इनके साथ ही सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

Related Articles

Back to top button