Punjabराज्य

पंजाब में गेहूं खरीद ने बनाया रिकॉर्ड, 122 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य पार, किसानों को 29 हजार करोड़ रुपये का MSP भुगतान

Punjab News : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के चलते गेहूं खरीद सीजन के दौरान एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए गेहूं की आवक और खरीद दोनों मामलों में लक्ष्य हासिल कर लिया गया है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के दूरदर्शी नेतृत्व में 122 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया गया है. खरीद के शुरुआती चरणों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की गई है.

29 हजार करोड़ रुपये का MSP भुगतान

अब तक कुल 122.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 122.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है. उल्लेखनीय है कि 7 लाख से अधिक किसानों के खातों में 29000 करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा चुका है.

गौरतलब है कि निर्बाध और सफल खरीद सीजन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत 1897 खरीद केंद्रों और लगभग 986 अस्थायी यार्डों को संचालित करने जैसे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button