राष्ट्रीय

TVK प्रमुख जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Vijay Oath Ceremony : जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

विजय की जीत के बाद टीवीके के कई नेताओं ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. विजय के करीबी माने जाने वाले और विल्लीवक्कम सीट से विधायक आधव अर्जुन ने तीसरे नंबर पर शपथ ग्रहण किया. वह बास्केटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने चुनाव में डीएमके के कार्तिक मोहन को हराया था.

वहीं, टीवीके के महासचिव अरुण राज ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली. तिरुचेंगोड सीट से विधायक चुने गए अरुण राज को प्रशासनिक अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है.

इसके अलावा सेंगोटैय्यन भी विजय सरकार में मंत्री बनाए गए. एआईएडीएमके से आठ बार विधायक रह चुके सेंगोटैय्यन हाल ही में टीवीके में शामिल हुए थे और चुनाव जीतने में सफल रहे. वह पहले जयललिता सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.

तिरुपनकुंड्रम सीट से विधायक और टीवीके की सोशल मीडिया टीम के वाइस चेयरपर्सन आर निर्मल कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वहीं टीवीके के डिप्टी सेक्रेटरी राजमोहन को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली. जेनजी के बीच लोकप्रिय राजमोहन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी पहचान रखते हैं.

टीके प्रभु ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें विजय का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है.

आपको बता दें कि विजय सरकार में महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर शिवकाशी सीट से विधायक एस कीर्तना को भी मंत्री बनाया गया. राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

चेन्नई के जेएलएन स्टेडियम में आयोजित शपथग्रहण समारोह राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button