मौसम

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कई राज्यों में लू, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather Alert : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है. कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 मई के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम गर्म बना रहेगा और लू के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. यहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

उत्तर प्रदेश में बढ़ती उमस के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही राज्य में 12 से 14 मई के बीच बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं. यहां 10 से 15 मई के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया जैसे जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है.

ओलावृष्टि की भी चेतावनी

पंजाब में 10 से 14 मई के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है. होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर जिलों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं.

इसके अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button