Weather Update : देशभर में इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.
दिल्ली-NCR में आज और कल फिर से बारिश होने कि संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना हैं. इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, उत्तराखंड के कई जिलों में 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
- उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी का असर ज्यादा रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदल रहा है. यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.
• बिहार में दिन के समय उमस बनी रह सकती है, जबकि शाम या रात में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. - राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.
- मुंबई और कोंकण इलाके में उमस भरा मौसम बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
• गुजरात में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बादल छाने से राहत मिल सकती है.
• दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते दोपहर बाद कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- पंजाब में स्ट्रे डॉग्स के खतरे पर सरकार अलर्ट, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








