Haryana

Haryana News : रेवाड़ी में ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते कुंड चौकी इंचार्ज और SI गिरफ्तार

Haryana News : रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और एसआई कुलदीप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर इंपाउंड बाइक छोड़ने के बदले 7 हजार रुपये मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बाइक छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग

जानकारी के अनुसार, गांव नांधा निवासी श्रवण कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एक मामले में उसकी बाइक को पुलिस ने इंपाउंड किया था, जिसे बाद में कोर्ट से सुपरदारी पर छुड़वा लिया गया था। इसके बावजूद कुंड चौकी पुलिस बाइक छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग कर रही थी।

एसीबी ने दबिश देकर लिया एक्शन

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को सौंपी थी, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत जब श्रवण कुमार बृहस्पतिवार शाम रिश्वत की रकम लेकर चौकी पहुंचा, तो जैसे ही एएसआई कुलदीप ने पैसे लिए, एसीबी ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज योगेश कुमार को भी मामले में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट से करवाई बाइक की सुपरदारी

बताया जा रहा है कि यह बाइक 19 अप्रैल को एनएच-11 स्थित पाडला क्षेत्र के ओल्ड अशोका होटल से चोरी हुई थी, जिसमें कैश, टैब और अन्य सामान भी गायब हुआ था। होटल मालिक सुनील कुमार ने इस संबंध में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में श्रवण कुमार ने कोर्ट से बाइक की सुपरदारी करवाई, लेकिन पुलिस द्वारा उसे रिलीज नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते रिश्वत की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन नियम सख्त, अब फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की होगी सख्ती से जांच

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button