Uttarakhandक्राइम

पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में पति ने ली जान

Uttarakhand News : पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी स्वयं पास की पुलिस चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

घर में रखी कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

जानकारी के अनुसार, कनालीछीना क्षेत्र के नेपाल सीमा से लगे द्वालीसेरा गांव में रहने वाले भुवन प्रसाद और उसकी 36 वर्षीय पत्नी गीता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर भुवन प्रसाद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मजदूरी का काम करता है आरोपी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी उस समय नशे की हालत में था और मजदूरी का काम करता है, जबकि मृतका आशा कार्यकर्ती के रूप में कार्यरत थी। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में घटना को लेकर तनाव और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन नियम सख्त, अब फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की होगी सख्ती से जांच

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button