Other Statesक्राइमराज्य

मुंबई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: MGL ग्राहकों से 2.7 करोड़ की धोखाधड़ी

Mumbai News : मुंबई में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के ग्राहकों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई. ठगों ने खुद को गैस कंपनी से जुड़ा बताकर लोगों को बिल अपडेट या कनेक्शन बंद होने का डर दिखाया और पिछले एक महीने में करीब 2.7 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कर ली.

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जिसने 177 से ज्यादा फर्जी बैंक खातों के जरिए लगभग 31 करोड़ रुपये तक के संदिग्ध लेन-देन को अंजाम दिया. इस गिरोह का संचालन एक मास्टरमाइंड कर रहा था, जो पूरे साइबर फ्रॉड सिस्टम को नियंत्रित कर रहा था.

फोन हैक कर बैंक खातों से उड़ाए पैसे

ठगों ने लोगों को कॉल और मैसेज भेजकर यह डर फैलाया कि अगर तुरंत बिल अपडेट नहीं किया गया तो गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद पीड़ितों को एक संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करवाई गई, जिसके जरिए उनके मोबाइल फोन का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया गया.

फोन पर नियंत्रण मिलते ही जालसाजों ने बैंकिंग डिटेल्स चुराकर खातों से पैसे निकाल लिए. इतना ही नहीं, नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को भी फर्जी कॉल और लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया गया.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में यह गिरोह तेजी से सक्रिय रहा और कई मामलों में एक ही दिन में कई लोग इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस इस पूरे साइबर नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button