Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है. इस घटना पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अलग-अलग दलों के नेताओं ने इस पर अपनी राय रखी है. वहीं, बिहार में आरजेडी और कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है.
आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश में इस तरह की घटना होना गंभीर सवाल खड़े करता है और इसकी जांच जरूरी है, उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है.
असहमति का जवाब असहमति से
वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी इस घटना को गलत बताया, उन्होंने कहा कि विचारों का जवाब विचारों से देना चाहिए और असहमति का जवाब असहमति से ही होना चाहिए, लेकिन हिंसा किसी भी हाल में उचित नहीं है.
प्रियंका चतुर्वेदी के बयान से असहमति
इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर भी प्रतिक्रिया आई. इस पर असित नाथ तिवारी ने कहा कि वे उनके बयान से सहमत नहीं हैं और इसका समर्थन नहीं करते, उन्होंने कहा कि भारत संतों का देश है और पूरी धरती को मां माना जाता है, इसलिए किसी भी देश को नर्क नहीं कहा जा सकता.
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









