Punjabराज्य

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी, 309 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 95वें दिन, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 577 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

5 भगोड़े भी पकड़े गए

95वें दिन, पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 309 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,989 हो गई है.

इसके अलावा, 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 79 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

भारी मात्रा में नशा बरामद

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं साझा कर सकते हैं.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध ” के 420वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन और 415 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए. इसके साथ ही, केवल 420 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,728 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया.

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button