बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

ट्रंप के Hell-Holes वाले बयान पर ईरान का तंज, कहा- कभी भारत आकर देखो ”फिर बोलना”

India US Relations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत और चीन को लेकर विवादित टिप्पणी साझा करने के बाद एक नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस पोस्ट में दोनों देशों को कथित तौर पर “नरक के गड्ढे” जैसा बताया गया था, जिस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ईरान ने दिया करारा जवाब

मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने ट्रंप की टिप्पणी पर व्यंग्य करते हुए सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने वाला एक वीडियो साझा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा किसी के लिए “सांस्कृतिक अनुभव” और “मानसिक शांति” का अवसर बन सकती है।

दूतावास ने अप्रत्यक्ष रूप से ट्रंप पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि ऐसी यात्रा कई गलत धारणाओं को दूर कर सकती है और अनावश्यक बयानबाजी को कम कर सकती है।

अमेरिकी नागरिकता कानून को लेकर आपत्तिजनक दावे

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने रेडियो होस्ट माइकल सैवेज अमेरिकी पॉडकास्ट की टिप्पणी को दोबारा साझा किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के नागरिकों पर अमेरिकी नागरिकता कानून को लेकर आपत्तिजनक दावे किए गए थे।

भारत सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इस बयान के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत, असंवेदनशील और वास्तविकता से दूर बताया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका संबंध आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं और ऐसे बयान इन रिश्तों को परिभाषित नहीं करते।

दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत इन टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करता और इन्हें पूरी तरह अनुचित मानता है। बाद में स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए अमेरिकी पक्ष की ओर से यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानते हैं और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हैं।

ये भी पढ़ें- फिनलैंड के साथ सहयोग के रचनात्मक परिणाम, पंजाब के क्लासरूम बेहतरीन, अधिक प्रभावी शिक्षा की ओर अग्रसर- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button