राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा की राह पर पवन खेड़ा, कांग्रेस ने जताया भरोसा

Pawan Khera : कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने उन्हें कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उम्मीद भी जताया है कि अगर पवन खेड़ा संसद जाते हैं तो वहां कांग्रेस के लिए अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

पार्टी का मुखर चेहरा रहे हैं पवन खेड़ा

पवन खेड़ा लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं। राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखने से लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने तक, वे लगातार कांग्रेस की ओर से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। टीवी डिबेट्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा का विषय रही है। राहुल गांधी और गांधी परिवर से भी पवन खेड़ा का संबंध काफी करीबी और वफादार मना जाता है।

संगठन से संसद तक का सफर

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब पवन खेड़ा संसदीय राजनीति में नई जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ऐसे नेताओं को संसद में भेजना चाहती है जो पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से सदन के भीतर रख सकें।

कांग्रेस ने सात नेताओं पर लगाया दांव

पार्टी द्वारा जारी सूची में पवन खेड़ा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पवन खेड़ा के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, मीनाक्षी नटराजन, प्रवीण चक्रवर्ती, प्रणव झा, नीरज दांगी, मंसूर अली खान को भी उम्मीदवारी दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि ये नेता संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।

खेड़ा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि

राज्यसभा का टिकट पवन खेड़ा के राजनीतिक करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। पार्टी संगठन और मीडिया के मोर्चे पर वर्षों तक सक्रिय रहने के बाद अब उन्हें संसद के उच्च सदन में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में खेड़ा को राजस्थान से राज्यसभा टिकट ना मिलने से उन्हे मायूसी हाथ लगी थी। उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा था कि  ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।’ लेकिन शायद एक लंबे इंतजार के बाद अब उनकी तपस्या पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें – कोचिंग विवाद में पुलिस की कार्रवाई, खान सर के दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, छात्रों का प्रदर्शन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button