Punjabराज्य

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना जैतो, जिला फरीदकोट में तैनात वरिष्ठ कांस्टेबल विक्रम शर्मा को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील जैतो, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

झगड़े की शिकायत पर थाने ले जाई गई कार

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ झगड़े की शिकायत मिली थी, जिसके तहत आरोपी वरिष्ठ कांस्टेबल शिकायतकर्ता को उसकी ऑल्टो कार सहित थाना जैतो, जिला फरीदकोट ले गया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ कांस्टेबल ने उसकी कार थाने में ही रख ली और कार छोड़ने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत मांगी. शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी.

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की शिकायत

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट, फरीदकोट से संपर्क किया. उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी वरिष्ठ कांस्टेबल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button