बिज़नेस

पटना में 1000 रुपये, दिल्ली में 913 रुपये- जानें गैस सिलेंडर के ताजा रेट और अपने शहर की कीमत

LPG Cylinder Rate On 26 April : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी की कीमतों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और घबराने की जरूरत नहीं है.

होर्मुज स्ट्रेट पर ऊर्जा आपूर्ति में कुछ रुकावटों की खबरों के बीच फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इसी को देखते हुए सरकार ने नए एलपीजी कनेक्शन देने पर अस्थायी रोक लगा दी है. साथ ही जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं.

कमर्शियल सिलेंडर लगातार महंगा

कीमतों की बात करें तो 26 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910 से 950 रुपये के बीच बनी हुई है. वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हाल ही में 194 रुपये और उसके बाद 218 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

डिस्ट्रीब्यूटरों के पास पर्याप्त स्टॉक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है. डिस्ट्रीब्यूटरों के पास भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है. सरकार ने आपूर्ति को बनाए रखने के लिए घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button