बिज़नेस

सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव: 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट जानें

Gold Rate Today : शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर आई है. बुधवार, 22 अप्रैल को दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दाम में 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी 836 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. इसके बाद चांदी का रेट 2,49,677 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है और 24 कैरेट सोना 1,52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

IBJA के अनुसार, 22 कैरेट सोना आज 10 ग्राम पर 96 रुपये टूटकर 1,39,461 रुपये पर पहुंच गया है. इसमें जीएसटी शामिल नहीं है. वहीं 18 कैरेट सोना भी 78 रुपये सस्ता होकर 1,14,188 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जिस पर भी जीएसटी लागू नहीं है.

23 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट

सर्राफा बाजार में 23 कैरेट सोना 105 रुपये घटकर 1,51,640 रुपये पर आ गया है. वहीं 14 कैरेट सोना 62 रुपये कम होकर 89,066 रुपये पर पहुंच गया है.
IBJA रेट के अनुसार, सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,76,121 रुपये से 23,871 रुपये नीचे चल रहा है. वहीं चांदी भी अपने ऑल टाइम हाई से 1,36,256 रुपये कम है. युद्ध के दौरान की तुलना में सोना अब तक 6,847 रुपये और चांदी 18,223 रुपये तक गिर चुकी है.

बता दें कि IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है. एक बार दोपहर करीब 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास. यह अपडेट दोपहर वाले रेट का है.

MCX पर सोने-चांदी के वायदा भाव

MCX पर सोने-चांदी के भाव की बात करें तो वायदा बाजार में दोपहर करीब 1:30 बजे सोना 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,456 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी में 2.21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 2,50,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी.

केडिया कमोडिटीज के अध्यक्ष अजय केडिया के अनुसार, जियो-पॉलिटिकल तनाव की वजह से सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. उनके मुताबिक अगर सीजफायर की स्थिति बनी रहती है तो चांदी 2.55 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि सोना 1.58 से 1.60 लाख रुपये के स्तर तक जा सकता है.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें, उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button