Gold Silver Price Today : सोने की कीमत मे आज मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है. एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 250 रुपये की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. चांदी में 2,800 रुपये से ज्यादा तेजी आई. 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,817 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,757 रुपये पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 413 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,404 रुपये तक नीचे और 1,54,855 रुपये तक हाई गया. सुबह 10.00 बजे यह 67 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,54,343 रुपये पर खुली. शुरुआती कारोबार में यह 2,867 रुपये की तेजी के साथ 2,55,617 रुपये तक गई. सुबह 10 बजे यह 979 रुपये की तेजी के साथ 2,53,729 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. इससे पहले 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सराफा बाजार बंद रहे.
24 कैरेट सोना महंगा हुआ
इस बीच गुड रिटर्न के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1420 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 1,55,350 रुपये पर है. 22 कैरेट में 1300 रुपये और 18 कैरेट में 1060 रुपये की तेजी आई है. चांदी 15,000 रुपये की तेजी के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है.
चांदी 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर आई
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बीते सत्र (13 अप्रैल सोमवार) में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी. सोमवार को चांदी घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलो हो गई थी. वहीं, सोना टूटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था. ईरान युद्ध पर जारी अनिश्चितता के बीच ऐसा हुआ. यही नहीं, विदेशी बाजारों में कमजोर रुझानों का भी घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा था.
मंगलवार को दो दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में फिर से तेजी आई. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के संभावित कूटनीतिक समाधान के संकेतों के बाद महंगाई को लेकर चिंताएं कम होने से कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई.
ये भी पढ़ें – Zerodha Coin पर नया FD फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में फिक्स्ड डिपॉजिट में होगा निवेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









