बिज़नेस

सोने का भाव गिरा, चांदी ₹11,700 तक टूटी, जानें आपके शहर का रेट

Gold-Silver Price Today : शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज कमजोरी देखने को मिली. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. वहीं निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जारी बातचीत पर भी बनी हुई है.

एमसीएक्स पर जुलाई 2026 सिल्वर फ्यूचर्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई. इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 11,700 रुपये टूटकर 2,79,458 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. वहीं जून 2026 गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 1,600 रुपये की कमजोरी के साथ 1,60,355 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना और चांदी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए थे.

प्लेटिनम की कीमत में भी बड़ी कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट देखी गई. गोल्ड करीब 0.80 प्रतिशत टूटकर 4,613.19 डॉलर पर पहुंच गया. वहीं स्पॉट सिल्वर 3.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.93 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार करता दिखा. प्लेटिनम की कीमत भी 1.7 प्रतिशत फिसलकर 2,021.75 डॉलर पर आ गई.

सर्राफा बाजार में सोने के ताजा भाव जारी

देश के सर्राफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,816 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं 22 कैरेट सोना 1,19,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,29,872 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,048 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. उनका मानना है कि निवेशकों की नजर चीन में चल रही बैठकों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर बनी हुई है. विशेषज्ञों ने नए निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button