बिज़नेसराष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today : शुक्रवार, 22 मई की सुबह आम लोगों के लिए फिलहाल राहत भरी रही, क्योंकि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया. तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं, जिससे वाहन चालकों को फिलहाल अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

तेल विपणन कंपनियां इस समय आर्थिक दबाव से गुजर रही हैं. पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लागत से कम कीमत पर बेचने का असर उनकी वित्तीय स्थिति पर साफ दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियों को पहले प्रतिदिन करीब 1,380 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा था. बाद में ईंधन के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद घाटे में कुछ कमी आई, लेकिन इसके बावजूद कंपनियां अब भी रोजाना लगभग 750 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान उठा रही हैं.

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका बरकरार

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ रहे वित्तीय दबाव के चलते तेल कंपनियां आगे फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसी सप्ताह पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद कई शहरों में ईंधन की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं.

अगर आने वाले समय में फिर से दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है. ऐसे में घर से निकलने या वाहन की टंकी भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button