विदेश

पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज

Earthquake News : नेपाल के पर्वतीय जिला दार्चुला में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया. इसका केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन क्षेत्र में जमीन के अंदर स्थित था.

भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई और एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

किश्तवाड़ में 3.5 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. यह भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. इसकी भौगोलिक स्थिति 33.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.739 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज की गई.

कालाहांडी में 4.1 तीव्रता का भूकंप

वहीं, 29 अप्रैल की शाम ओडिशा के कालाहांडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 4.1 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह झटका शाम 7 बजकर 42 मिनट पर आया था. इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 24 किलोमीटर नीचे था. इसकी स्थिति 19.729 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.599 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई थी. जिले के धर्मगढ़, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना क्षेत्रों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे. अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित इलाकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button