लाइफ़स्टाइल

“लव बॉम्बिंग” और ओवरअफेक्शन, क्या आपके रिश्ते में है यह खतरा?

Relationship Warning : रिश्तों में प्यार, भरोसा और अपनापन अहम होता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर अचानक ज्यादा प्यार जताने लगे, हर वक्त ज्यादा ध्यान दे या रिश्ता बहुत जल्दी परफेक्ट दिखने लगे, तो यह एक चेतावनी का संकेत हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा रोमांटिक अफेक्शन

जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि जो कपल्स रिश्ते की शुरुआत में जरूरत से ज्यादा रोमांटिक अफेक्शन दिखाते थे, उनमें बाद में तलाक का खतरा ज्यादा था। रिसर्च में यह भी सामने आया कि इन कपल्स ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों में उन लोगों की तुलना में एक-तिहाई ज्यादा प्यार दिखाया, जिनकी शादी लंबी और खुशहाल रही।

जिससे पार्टनर को महसूस होने लगता है खालीपन

रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट क्लेयर स्टॉट के अनुसार, ज्यादा प्यार कभी-कभी रिश्ते में भरोसे या संवाद की कमी को छुपाने की कोशिश हो सकती है। शुरुआत में रिश्ते में जो तीव्र प्यार होता है, बाद में वह खो सकता है, जिससे पार्टनर को खालीपन महसूस होने लगता है।

“लव बॉम्बिंग” भी माना जाता है एक रेड फ्लैग

कई बार, रिश्ता सिर्फ अफेक्शन पर आधारित होने से समस्याएं आ सकती हैं। अगर प्यार ओवरपर्फॉर्म किया जा रहा हो, तो यह ओवरकम्पेन्सेशन का संकेत हो सकता है। “लव बॉम्बिंग” भी एक रेड फ्लैग माना जाता है, जिसमें कोई व्यक्ति अपने पार्टनर पर अचानक बहुत सारा प्यार, उपहार और तारीफें देता है, ताकि वह जल्दी इमोशनल रूप से जुड़ जाए, लेकिन बाद में वही व्यवहार बदल जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर ज्यादा प्यार करने वाला पार्टनर गलत है।

संबंध में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ ईमानदारी, भरोसा, और संवाद है। ज्यादा प्यार देने का मतलब यह नहीं कि रिश्ते में हमेशा समस्याएं होंगी।

Disclaimer- यह जानकारी विशेषज्ञों की राय और रिसर्च स्टडीज पर आधारित है। कृपया इसे मेडिकल या कानूनी सलाह के रूप में न लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित पेशेवर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि, टाटा के बाद बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button