लाइफ़स्टाइल

नॉर्वे की वादियों में इम्तियाज अली की बेटी इदा को मिला रोमांटिक सरप्राइज, बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज

Ida Ali Engagement : मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी और फिल्ममेकर इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. इदा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ इस खास पल को साझा किया.

इदा ने नॉर्वे ट्रिप के दौरान हुए इस रोमांटिक प्रपोजल की झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों और वीडियो में कृष अग्रवाल पहाड़ों के बीच घुटनों के बल बैठकर इदा को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. इस खास पल पर इदा काफी खुश और भावुक दिखाई दीं और उन्होंने कृष के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया.

इदा और कृष को मिली शुभकामनाएं

शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत इदा की डायमंड रिंग की झलक से होती है. इसके बाद दोनों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरें दिखाई देती हैं. इदा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “01/07/26 रात 11 बजे, यित्रेसांड.”

इदा की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कमेंट कर इस कपल को शुभकामनाएं दीं. वहीं, अभिनेत्री खुशी कपूर ने कमेंट में लिखा, “सो क्यूट.” वेदांग रैना, शर्वरी, संजना सांघी, अहसास चन्ना, ओरी और आलिया कश्यप समेत कई लोगों ने इदा और कृष को बधाई दी.

इम्तियाज अली और प्रीति का हुआ तलाक

अपने पिता इम्तियाज अली की तरह इदा अली ने भी फिल्म निर्देशन को अपना करियर चुना है. वह अब तक ‘माया’, ‘लिफ्ट’ और ‘थाई’ जैसी शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.

आपको बता दें कि इम्तियाज अली ने साल 1995 में प्रीति अली से शादी की थी. 18 अक्टूबर 2001 को उनके घर बेटी इदा अली का जन्म हुआ था. हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. बाद में साल 2020 में दोनों फिर साथ आए और अब प्रोफेशनल स्तर पर भी एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप को लेकर भड़की भीड़, अंतिम संस्कार में खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button