लाइफ़स्टाइल

सिर्फ 7 दिन में बदल जाएगी आपकी स्किन! जानें चावल के पानी का कमाल

Rice Water : अगर आपकी स्किन डल हो गई है या स्किन टोन अनइवन लग रहा है, तो चावल का पानी (Rice Water) एक आसान घरेलू उपाय माना जाता है। स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, इसे कुछ दिनों तक सही तरीके से इस्तेमाल करने पर स्किन में सुधार देखने को मिल सकता है।

सूरज की हानिकारक किरणों से मदद

चावल के पानी में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें कोजिक एसिड शामिल है, जो दाग-धब्बों और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा फेरुलिक एसिड एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। वहीं इनोसिटोल स्किन को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

एक हफ्ते तक किया जा सकता है इस्तेमाल

अगर स्किन ज्यादा डार्क या अनइवन है तो चावल के पानी को टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आधा कप चावल को धोकर उसमें लगभग दो गिलास पानी डालें और 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। इसे लगभग एक हफ्ते तक स्टोर करके उपयोग किया जा सकता है।

डेड स्किन हटाने में करता है मदद

इसके अलावा डेड स्किन और पिगमेंटेशन के लिए चावल के आटे में थोड़ा शहद और नींबू मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है। यह मिश्रण त्वचा से डेड स्किन हटाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर, चावल का पानी और इससे बने घरेलू उपाय स्किन की देखभाल में एक आसान और प्राकृतिक विकल्प माने जाते हैं।

Disclaimer : इस आर्टिकल में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य, फिटनेस या डाइट से जुड़े बदलाव या उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। यहां दिए गए दावों की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें- मुंशी और महिला पुलिसकर्मी का रोमांस, सोशल मीडिया पर Video Viral

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button