Viral Video : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी के दौरान मुंशी और महिला पुलिसकर्मी की नज़दीकियां साफ देखी जा रही है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित सदर कोतवाली का बताया जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मामले की गहनता से होगी जांच
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने फौरन एक्शन लेते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को मामले की जांच सौंपी गई है। जानकारी यह भी है कि मुंशी अरविंद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी की संलिप्तता और उसकी भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।
वीडियो में बताई जा रही महिला पुलिसकर्मी
सीसीटीवी फुटेज लगभग छह दिन पुराना बताया गया है। वीडियो में मुंशी अरविंद कंट्रोल रूम में अपनी कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। इसी दौरान जींस और टी-शर्ट पहने एक महिला पुलिसकर्मी आती है और बातचीत करने लगती है। जिसके बाद दोनों की बातचीत और व्यवहार से अनुशासन पर प्रश्न खड़े होते हैं। कैमरे में कैद हुआ वीडियो किसी कर्मचारी की ओर से लीक होने की आशंका जताई जा रही है।
वर्दी की गरिमा बनाए रखना कर्मचारी का कर्तव्य
वरिष्ठ अधिकारियों ने यह मामला विभाग की छवि खराब करने वाला बताया है। वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर कर्मचारी का कर्तव्य है। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच के परिणाम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में बड़े खुलासे, गूगल पर खोजी लोकेशन और पुलिस से बचने के तरीके
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









