Onion Paratha Recipe : गर्मियों के मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता हर किसी की पसंद होता है। ऐसे में प्याज का पराठा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती। अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो प्याज का पराठा बिना फटे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 बारीक कटे हुए प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- बारीक कटा हरा धनिया
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- घी या तेल आवश्यकतानुसार
- आटा तैयार करने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो अजवाइन भी मिला सकते हैं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें।
स्टफिंग तैयार करें
एक बाउल में कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और अमचूर या चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। नमक स्टफिंग भरते समय डालें, ताकि प्याज से ज्यादा पानी न निकले।
पराठा बनाने का तरीका
गूंथे हुए आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें। एक लोई को बेलकर उसके बीच में तैयार प्याज का मिश्रण रखें। अब ऊपर से थोड़ा नमक छिड़कें और चारों ओर से बंद करते हुए पोटली जैसा आकार दें। हल्के हाथों से दबाकर सूखे आटे की मदद से सावधानीपूर्वक पराठा बेल लें।
सेंकने की विधि
गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सेक लें। इसके बाद घी या तेल लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। जब पराठा अच्छी तरह पक जाए तो उसे तवे से उतार लें। गरमागरम प्याज का पराठा दही, अचार, हरी चटनी या चाय के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें।
ये भी पढ़ें- ग्राहकों की पहली पसंद बनी विक्टोरिस, लॉन्च के कुछ महीनों में रचा नया रिकॉर्ड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









