राज्यराष्ट्रीयशिक्षा

पेपर लीक विवाद के बाद कड़ी सुरक्षा, CISF की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचे प्रश्नपत्र

NEET Exam 2026 : NEET पेपर लीक मामले के बाद आयोजित की जा रही परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपी गई है. कड़ी निगरानी के बीच प्रश्नपत्रों को 12 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया. इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

जिले में कुल 6,556 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. प्रश्नपत्रों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क

वहीं, मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली NEET परीक्षा को लेकर नागपुर में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.

नागपुर शहर में 29 और ग्रामीण क्षेत्र में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस तरह जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. नागपुर जिले से 12,512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के प्रश्नपत्र अलग-अलग बैंकों के लॉकर में सुरक्षित रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button